राउमावि सालोली में जर्सी (स्वेटर) वितरण समारोह का आयोजन हुआ
दिनांक - 19/01/2026 कार्यक्रम - जर्सी (स्वेटर) वितरण मुख्य अतिथि - श्री राजेन्द्र मीना जी (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) भामाशाह- श्री राजेन्द्र प्रसाद सैनी जी आज हमारे विद्यालय परिसर में जर्सी वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ । जिसका श्रेय भामाशाह श्री राजेंद्र प्रसाद सैनी जी (निवासी - सालोली) को जाता है जिन्होंने सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यालय में सभी बच्चों को ( कक्षा एक से कक्षा 12 तक ) जर्सी वितरण करवाने का सम्मानजनक कार्य किया । इस शानदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद मीणा जी तथा प्रधानाचार्य महोदय श्री राम चरण मीणा एवं समस्त स्टाफगण द्वारा भामाशाह श्री राजेंद्र प्रसाद सैनी जी एवं उनके परिवारजनों को साफा पहनाकर सम्मानित किया । विद्यालय के विधार्थियों के लिए उठाए गए इस सराहनीय कार्य के लिए प्रधानाचार्य महोदय द्वारा धन्यवाद तथा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जर्सी का रंग - लाल / जामुनी वितरित जर्सीयों को प्राप्त कर विधार्थी बहुत उत्साहित हुए । इस सेवा कार्य की अनुमानित लागत लगभग 48000 बताई गई जो विद्या...