राउमावि सालोली में सुशासन दिवस एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया
सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। सरकार में जवाबदेही के भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी। आज हमारे विद्यालय परिसर में सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । सुशासन दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानाचार्य महोदय एवं अनुभवी गुरुजनों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए तथा विधार्थियों को सुशासन दिवस और शपथ के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सुशासन के आठ संकेतक निम्नलिखित हैं : सहभागिता संवैधानिक विधि का शासन पारदर्शिता समझौते की दिशा समानता प्रभावकारिता और दक्षता जवाबदेही । सुशासन के संबंध में उठाए गए कदम निम्नलिखित हैं : सुशासन सूचकांक राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस रणनीति 2005 का सूचना का अधिकार अधिनियम अन्य पहलों में नीति आयोग की स्थापना , मेक इन इंडिया कार्यक्रम, लोकपाल विधेयक शामिल हैं। Created By : K C Meena (BCI)