राउमावि सालोली में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समारोह का सफल आयोजन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह
तारीख 11/10/2025
थीम - 'मैं जो लड़की हूं, मैं जो बदलाव लाती हूं: संकट के अग्रिम मोर्चे पर लड़कियां'
हमारे स्थानीय विद्यालय राउमावि सालोली में आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बहुत शानदार समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अद्भुत समारोह में बच्चे ने चित्रकला , निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को सम्मानित करके आगामी विधालय उत्सवो पर पारितोषिक करने का निर्णय प्रधानाचार्य महोदय द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय द्वारा अनुशासित छात्रा को प्रधानाचार्य बनाकर सम्मानित किया तथा महिला सशक्तिकरण और महिलाओ को शिक्षित होकर समाज मे कुरीतियाॅ जैसे बाल विवाह, दहेज आदि पर अपनी बात रखने हेतु बच्चो को प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर अनुभवी स्टाफगणो द्वारा बच्चो को विभिन्न मुद्दो पर बारीकी से समझाया गया और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए गए।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें