राउमावि सालोली में पर्यावरण जागरूकता पर प्रभात फेरी का आयोजन

 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार पर्यावरण जागरूकता पर प्रभात फेरी आयोजित की गई।

 राउमा विद्यालय सालोली में आज पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए नजदीकी गांवों के प्रमुख मार्गों में मार्च(रैली) करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य महोदय तथा विधालय स्टाफ ने विधार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक होने तथा जागरूकता फैलाने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

विधालय में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अवसर पर विधार्थियों ने 

"प्लास्टिक से नाता तोडो, पर्यावरण से नाता जोडों।"

 "पेड लगाओ जीवन बचाओ।"

"मत फैलाओ प्रदूषण, पर्यावरण को करो संतुलन।" 

"पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए करो इसका सम्मान।"

जैसे नारे लगाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं इसके महत्व का संदेश दिया । 







स्थानीय राजकीय विद्यालय ने प्रभात फेरी आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बच्चों की सहभागिता ने ग्रामीणों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश गहराई से पहुँचाया।

इस तरह के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति एक मजबूत संदेश भी देते हैं। आज की यह प्रभात फेरी शिक्षा और समाज सेवा के सामंजस्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

अंत में प्रधानाचार्य श्री राम चरण मीना जी ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । 

Create by: Kapoor Chand Meena (BCI)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राउमावि सालोली में जर्सी (स्वेटर) वितरण समारोह का आयोजन हुआ

राउमावि सालोली में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समारोह का सफल आयोजन